काश एक दिन ऐसा भी आयेवक़्त का पल पल थम जाये

काश एक दिन ऐसा भी आये
वक़्त का पल पल थम जाये
सामने बस तुम ही रहो
और उमर गुज़र जाए 

ओ ओ ओ..

काश एक दिन ऐसा भी आये
वक़्त का पल पल थम जाए
प्यार रुक न पाये चाहे
सांसे ठहर जाए 

ओ ओ ओ...

तुझे देखकर तुझे
सोचकर मैंने जो पल जिया था
उसे दिल के ही किसी कोने
में बस कैद कर लिया था
कुछ और लम्हे तुमसे मिले
तोह दुनिया सवार जाए.

ओ ओ ओ ओ...

मेरे दिल को तुम चुराके
सनम नज़रें नहीं चुराना
किसी बात पर किसी मोड़
पर मुझसे न रूठ जाना
ऐसा न हो के दिल मेरा
टूटे और बिखर जाए..

ओ ओ ओ....

काश एक दिन ऐसा भी आये
वक़्त का पल पल थम जाए
प्यार रुक न पाये चाहे
सांसे ठहर जाए

ओ ओ ओ...

Comments